गाजीपुर में महिलाओं पर अश्लील टिप्पणी करने के आरोप में तीन गिरफ्तार

गाजीपुर में महिलाओं और बालिकाओं पर अश्लील टिप्पणी करने के आरोप में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें से दो को 21 और 22 अक्टूबर को गहमर क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया, जबकि एक अन्य आरोपी को मरदह थाने की पुलिस ने पकड़ा।