मऊअपराध और कानून

मऊ में फोरलेन पर दो बाइकों की टक्कर, एक युवक गंभीर घायल

मऊ के घोसी कोतवाली क्षेत्र में रविवार सुबह फोरलेन पर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में जमुवारी निवासी राकेश गंभीर रूप से घायल हुए, जबकि गाजीपुर के हर्ष सिंह को हल्की चोटें आईं। राकेश को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से जिला अस्पताल रेफर किया गया।