मऊ में डंपर की टक्कर से दो भाई गंभीर घायल, बड़े का हाथ कटा
मऊ के सरायलखंसी थाना क्षेत्र में रविवार सुबह डंपर की टक्कर से दो सगे भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। बड़े भाई सौरभ राम (22) का दाहिना हाथ कट गया, जबकि छोटा भाई आर्यन (17) भी गंभीर रूप से जख्मी है। दोनों को वाराणसी रेफर किया गया है।