मऊ: दिल्ली प्रोटेस्ट के लिए जा रहे दो कांग्रेसी कार्यकर्ता हिरासत में
मऊ में पुलिस ने 12 अक्टूबर को दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रस्तावित प्रोटेस्ट में शामिल होने जा रहे कांग्रेस के दो कार्यकर्ताओं, सोशल मीडिया जिलाध्यक्ष फ़हद क़ादिर और जिला सचिव आफ़ताब सिद्दीकी को हिरासत में लिया। दोनों ने हिरासत को लोकतांत्रिक अधिकारों का उल्लंघन बताया।