मऊ में हत्या के दो दोषियों को उम्रकैद, 15-15 हजार रुपये का जुर्माना
मऊ के घोसी थाना क्षेत्र में 16 साल पहले हुई हत्या के मामले में अदालत ने दो आरोपियों अमित सिंह और तेजबहादुर चौहान उर्फ टिंकल को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। दोनों पर 15-15 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया गया है।