बरहज में स्मैक बेचने वाले दो तस्कर गिरफ्तार, स्कूली बच्चों को नशे का शिकार बना रहे थे

बरहज पुलिस ने सोमवार रात स्मैक बेचने के आरोप में सुरेंद्र सोनकर और अनुप चौहान को गिरफ्तार किया। उनके पास से 17.07 ग्राम स्मैक बरामद हुई है और दोनों को एनडीपीएस एक्ट के तहत जेल भेजा गया है।