मऊ के अमिला नगर में हाईटेंशन लाइन के दो खंभे गिरे, बिजली संकट

मऊ के अमिला नगर क्षेत्र में हेमई गांव के पास मंगलवार रात हाईटेंशन बिजली के दो खंभे गिर गए, जिससे 40 मीटर तक केबल सड़क पर बिखर गई। इस घटना से सैकड़ों घरों की बिजली गुल हो गई, लेकिन गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।