बलिया: पूर्व CRPF जवान अमरेश बहादुर सिंह की हत्या में दो चाकू बरामद
बलिया के उभांव थाना क्षेत्र के दोथ सोनाडीह गांव में 10 सितंबर को पूर्व CRPF जवान अमरेश बहादुर सिंह की हत्या के मामले में पुलिस ने दो चाकू बरामद किए हैं। आरोपियों की निशानदेही पर यह बरामदगी की गई है, जिसके बाद आयुध अधिनियम की धाराएं बढ़ाई गई हैं।