गाजीपुर में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, तीन युवक गंभीर घायल

गाजीपुर के सुहवल थाना क्षेत्र में गुरुवार देर शाम दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। एक युवक की हालत नाजुक होने पर उसे वाराणसी रेफर किया गया, जबकि अन्य दो का उपचार जिला चिकित्सालय में चल रहा है।