मऊ में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, युवक की मौत, दो घायल
मऊ के मुहम्मदाबाद गोहना क्षेत्र में नौसोपुर के पास दो बाइकों की टक्कर में 23 वर्षीय असफर खान की मौत हो गई। दूसरी बाइक पर सवार अजय और उनके साथी गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।