मऊ: दोहरीघाट में फर्जी पासपोर्ट मामले में आरोपी अखिलेश गिरफ्तार

मऊ के दोहरीघाट थाना क्षेत्र के गौरीडीह कुरंगा निवासी अखिलेश कुमार को पुलिस ने फर्जी दस्तावेज तैयार करने और पासपोर्ट अधिनियम से जुड़े मामले में गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ धोखाधड़ी और कूटरचना समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज है।