देवरियाखेल

देवरिया के अयान और आदर्श ने ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जीते स्वर्ण पदक

देवरिया के अयान बिन लियाकत और आदर्श मौर्य ने गोरखपुर में हुई 70वीं विद्यालयी राज्य ताइक्वांडो प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीते। दोनों का चयन यूपी टीम में हुआ है, अयान नागालैंड और आदर्श जम्मू-कश्मीर में राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भाग लेंगे।