मऊ में दो सड़क हादसों में युवक और वृद्धा की मौत
मऊ में मंगलवार को दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक युवक और 70 वर्षीय वृद्धा की मौत हो गई। युवक की मौत मधुबन-घोसी मार्ग पर तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से हुई, जबकि वृद्धा की मौत कोपागंज-कसारा मार्ग पर बोलेरो की टक्कर से हुई।