गया में ट्रांसफार्मर चोरी के प्रयास में एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर घायल

गया जिले के कोठी थाना क्षेत्र के देवरिया गांव में ट्रांसफार्मर चोरी करने पहुंचे दो युवक करंट की चपेट में आ गए। एक युवक, मोहम्मद गुलाम अहमद राजा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक, मकसूद खान गंभीर रूप से घायल है।