देवरिया में हाईटेंशन तार की चपेट में आने से मिस्त्री की मौत
देवरिया के गौरीबाजार थाना क्षेत्र के लबकनी गांव में रविवार को एल्युमिनियम की ग्रिल लगाते समय 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मनीष (28) की सोमवार को गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। दूसरे मिस्त्री धनंजय (30) की हालत नाजुक बनी हुई है।