दिलदारनगर में तमंचा और तीन बाइक के साथ दो युवक गिरफ्तार
दिलदारनगर पुलिस ने 14 अक्टूबर को चेकिंग के दौरान हसन खान उर्फ भुट्टी और गोलू कुमार को गिरफ्तार किया। उनके पास से एक तमंचा, एक जिंदा कारतूस और तीन दोपहिया वाहन बरामद हुए हैं। हसन खान पर पहले से पांच मुकदमे दर्ज हैं।