मुंबई में ट्रेन की चपेट में आने से मऊ जिले के दो युवकों की मौत
मऊ जिले के घोसी क्षेत्र के रघौली और मुजाडाड़ गांव के दो युवकों की सोमवार को मुंबई में ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतक खरभान राजभर और राहुल राजभर मुंबई में एक साथ काम करते थे, जिनके शव कुर्ला स्टेशन के पास मिले।