ग़ाज़ीपुरखेल

गाजीपुर के उदयवीर ने खुर्दा महोत्सव में दिल्ली के सुनील पहलवान को हराया

गाजीपुर के कोटिशा गांव के पहलवान उदयवीर ने 20 और 21 अक्टूबर को बिहार के मधेपुरा में आयोजित खुर्दा महोत्सव के कुश्ती दंगल में दिल्ली के पहलवान सुनील को हराकर खिताब जीता। उन्हें सांसद पप्पू यादव ने 51 हजार रुपये और गदा देकर सम्मानित किया।