बलिया: दिवंगत विधायक उमाशंकर सिंह के परिवार ने 400 करोड़ के आयकर दावे का किया खंडन
बलिया के रसड़ा से बहुजन समाज पार्टी के दिवंगत विधायक उमाशंकर सिंह की कंपनियों से 400 करोड़ रुपये के आयकर वसूली की खबर पर उनके परिवार ने खंडन किया है। परिवार ने इसे झूठा और भ्रामक बताते हुए मीडिया पर 100 करोड़ रुपये की मानहानि का दावा किया है।