देवरिया: अनियंत्रित बाइक की टक्कर से दो पैदल यात्री गंभीर घायल

देवरिया में धनगड़ा गांव के पास शुक्रवार शाम एक अनियंत्रित बाइक ने दो पैदल यात्रियों को टक्कर मार दी। घायलों में पटखौली निवासी मुकुर्धव्ज प्रसाद (55) की हालत गंभीर है, जबकि गोविंद राजभर (37) को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।