गाजीपुर के खानपुर में अर्टिगा कार 20 फुट गहरी खाई में पलटी, चालक सुरक्षित

गाजीपुर के खानपुर के अनौनी में एक तेज रफ्तार अर्टिगा कार 20 फुट गहरी खाई में पलट गई। चालक अरुण यादव को मामूली चोटें आईं, स्थानीय लोगों और पुलिस ने मिलकर उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला।