बैरिया में 15 दिन से बिजली संकट, 72 आटा चक्कियां और 8 पानी की टंकियां बंद
बैरिया के सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन और दलछपरा हाल्ट के उत्तर बसे 25 गांवों की दो लाख आबादी पिछले 15 दिनों से बिजली संकट का सामना कर रही है। अंडरग्राउंड केबल में खराबी के कारण आटा चक्कियां और पानी की टंकियां बंद हैं, जिससे ग्रामीणों को आटा और पेयजल की समस्या का सामना करना पड़ रहा है।