आजमगढ़ में केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने स्वास्थ्य कार्यक्रमों की समीक्षा की
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने आजमगढ़ के सर्किट हाउस में स्वास्थ्य कार्यक्रमों की समीक्षा की। उन्होंने एचपीवी टीकाकरण में निर्धारित लक्ष्य से अधिक उपलब्धि पर संतोष जताते हुए मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के निर्देश दिए।