गोरखपुर में रेलवे और बस स्टेशन पर ऑटो-ई-रिक्शा की यूनिक नंबरिंग शुरू
गोरखपुर में कैंट पुलिस ने रेलवे और रोडवेज बस स्टेशन पर ऑटो और ई-रिक्शा चालकों के सत्यापन और यूनिक नंबरिंग का अभियान शुरू किया है। इस पहल से यात्रियों का सामान गुम होने पर वाहन और चालक की पहचान आसानी से की जा सकेगी।