देवरियाशिक्षा

बैतालपुर में बिना मान्यता चल रहा बुद्धा पब्लिक स्कूल बंद

बैतालपुर के इटवां में खंड शिक्षा अधिकारी उपेंद्र कुमार भारती ने बिना मान्यता चल रहे बुद्धा पब्लिक स्कूल का निरीक्षण कर उसे बंद करा दिया। उन्होंने कहा कि नियमों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी और क्षेत्र में अन्य गैर मान्यता प्राप्त विद्यालयों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।