गाजीपुर: छुट्टी पर घर आए सीआरपीएफ जवान की सड़क हादसे में मौत

गाजीपुर के मरदह थाना क्षेत्र में 36 वर्षीय सीआरपीएफ जवान शशिकांत सिंह की सड़क हादसे में मौत हो गई। वह शनिवार को छुट्टी पर घर आए थे और रविवार सुबह वाराणसी-गोरखपुर फोरलेन पर टहलने निकले थे, तभी अज्ञात ट्रेलर ने उन्हें कुचल दिया।