आजमगढ़ में अंतरराष्ट्रीय कॉल धोखाधड़ी के दो साइबर अपराधी गिरफ्तार

आजमगढ़ जिले के सरायमीर थाना पुलिस और साइबर सेल ने अंतरराष्ट्रीय कॉलिंग के जरिए टेलीकॉम राजस्व में धोखाधड़ी करने के आरोप में दो साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 16 मोबाइल फोन, एक लैपटॉप, तीन सिम कार्ड और 4690 रुपये नकद बरामद हुए हैं।