आजमगढ़: डीएम ने दो अधिकारियों का वेतन रोकने का निर्देश दिया

आजमगढ़ में जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने आईजीआरएस शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर सख्त रुख अपनाते हुए अपर मुख्य अधिकारी वर्तिका त्रिपाठी और पीओ डूडा डॉ. महेंद्र प्रसाद का वेतन रोकने का निर्देश दिया। उन्होंने अधिकारियों को मौके पर जाकर समस्याओं का समाधान करने के निर्देश दिए।