सिंगरौली में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर निधि तिवारी की संदिग्ध आत्महत्या

मध्य प्रदेश के सिंगरौली में 30 वर्षीय सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर निधि तिवारी का शव शनिवार रात फंदे से लटका मिला। निधि की मौत से पहले पंजाब के इंजीनियर सोनू सिंह से फोन पर विवाद हुआ था, जिसके बाद परिजन उन्हें अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।