वाराणसी एयरपोर्ट पर पायलट ने ड्यूटी पूरी होने पर उड़ान से किया इनकार

वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर बुधवार को खराब मौसम के कारण इंडिगो की बेंगलुरु उड़ान रद्द कर दी गई। पायलट ने ड्यूटी पूरी होने का हवाला देते हुए विमान को उड़ाने से इनकार किया, जिससे 167 यात्रियों को वैकल्पिक उड़ानों से भेजा गया।