रुद्रपुर की वॉलीबाल खिलाड़ी अनन्या राय बनीं यूपी पुलिस की सब इंस्पेक्टर
रुद्रपुर की अंतरराष्ट्रीय वॉलीबाल खिलाड़ी अनन्या राय को खेल कोटे से उत्तर प्रदेश पुलिस में सब इंस्पेक्टर के पद पर नियुक्त किया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में आयोजित समारोह में उन्हें नियुक्ति पत्र सौंपा।