वाराणसी: करोड़ों रुपये के जीएसटी धोखाधड़ी में दो चार्टर्ड अकाउंटेंट गिरफ्तार

वाराणसी में जीएसटी धोखाधड़ी के मामले में सारनाथ पुलिस ने लुधियाना के चार्टर्ड अकाउंटेंट रविप्रकाश पाल और विकास गुप्ता को गिरफ्तार किया। आरोपियों पर फर्जी जीएसटी फर्म बनाकर 50 लाख रुपये की कर चोरी का आरोप है।