आजमगढ़ में मुठभेड़ में दो सगे भाई गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली

आजमगढ़ के गंभीरपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने गोकशी के आरोप में दो सगे भाइयों जमील और सलमान को गिरफ्तार किया। मुठभेड़ के दौरान जमील के पैर में गोली लगी, जबकि पुलिस ने उनके पास से 10 किलो प्रतिबंधित मांस और अवैध हथियार बरामद किए।