बलिया: 45 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, कीमत 22.50 लाख रुपये

बलिया में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने 16 अक्टूबर को सिकंदरपुर में 45 किलो गांजा बरामद किया। गिरफ्तार तस्करों की पहचान बिहार के विकास यादव और शुभम सिन्हा के रूप में हुई है, जो गांजा लेकर देवरिया जा रहे थे।