मऊ और गाजीपुर में बीसी सखियों का प्रदर्शन, बकाया मानदेय और सुविधाओं की मांग

मऊ और गाजीपुर में बीसी सखियों ने विकास भवन में प्रदर्शन कर बकाया मानदेय, पंचायत भवन में बैठने की व्यवस्था और बैंकिंग सेवाओं से जुड़ी समस्याओं का समाधान करने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि एक महीने में मांगें पूरी न होने पर वे धरना देंगी।