आजमगढ़: नवोदय विद्यालय में छात्राओं ने छेड़खानी के खिलाफ किया हंगामा

आजमगढ़ के जीयनपुर स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में 200 से अधिक छात्राओं ने एक कर्मचारी पर छेड़खानी के आरोप के बाद खुद को हॉस्टल में बंद कर दिया। छात्राओं ने कार्रवाई की मांग को लेकर करीब छह घंटे तक हंगामा किया, जिसके बाद प्रशासन ने उन्हें आश्वासन दिया।