बलिया में दहेज की मांग पर पति ने फोन पर दिया तीन तलाक, छह के खिलाफ मामला दर्ज

बलिया जिले में एक महिला ने अपने पति मोहम्मद आरिफ और उसके परिवार के छह सदस्यों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न और फोन पर तीन तलाक देने का मामला दर्ज कराया है। पीड़िता ने आरोप लगाया कि पति ने खाड़ी देश से वीडियो कॉल पर तलाक दिया और जान से मारने की धमकी दी।