रामनगर में हाथी के हमले में घायल महावत घपलू की मौत
रामनगर में 18 अक्टूबर को हाथी के हमले में घायल महावत घपलू नट की 22 अक्टूबर को इलाज के दौरान मौत हो गई। संक्रमण के कारण डॉक्टरों को उनका बायां पैर काटना पड़ा था। उनकी मौत से परिवार में कोहराम मच गया है।