बलिया में पुलिस मुठभेड़ में गोतस्कर सुगनी नट घायल, गिरफ्तार

17 अक्टूबर की रात बलिया के गड़वार थाना क्षेत्र में पुलिस की मुठभेड़ में गोतस्कर सुगनी नट (32) घायल हो गया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में उसके बाएं पैर में गोली लगी, जिसे उपचार के लिए सीएचसी रतसड़ भेजा गया। उसके पास से अवैध तमंचा और कारतूस बरामद हुए हैं।