गाजीपुर के आकांक्षात्मक ब्लॉकों में विशेष सचिवों ने विकास योजनाओं की समीक्षा की

गाजीपुर में 5 और 6 अक्टूबर को विशेष सचिवों ने आकांक्षात्मक विकास खंडों रेवतीपुर, देवकली और मरदह का दौरा किया। उन्होंने विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि योजनाओं का शत-प्रतिशत क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए।