वाराणसी: सोलर पैनल आपूर्ति के नाम पर 17.90 लाख की साइबर ठगी
वाराणसी में एक व्यवसायी से सोलर पैनल की आपूर्ति का झांसा देकर 17.90 लाख रुपये ठग लिए गए। आरोपियों ने खुद को कंपनी का प्रतिनिधि बताकर फर्जी दस्तावेज भेजे थे। पीड़ित सेराज अहमद की शिकायत पर साइबर क्राइम थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है।