वाराणसी: 64 दिन बाद दशाश्वमेध घाट पर लौटी मां गंगा की आरती

वाराणसी के दशाश्वमेध घाट पर 20 अक्टूबर को 64 दिनों के बाद मां गंगा की आरती अपने पारंपरिक स्थान पर शुरू हुई। बाढ़ के कारण आरती को गंगा सेवा निधि की छत पर आयोजित किया जा रहा था, अब जलस्तर घटने से घाट पर आरती का आयोजन संभव हुआ।