वाराणसी: खराब मौसम के कारण एयर इंडिया की फ्लाइट काठमांडू से डायवर्ट
दिल्ली से काठमांडू जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI-211 को शनिवार रात खराब मौसम के कारण वाराणसी के बाबतपुर एयरपोर्ट पर डायवर्ट किया गया। विमान में 154 यात्री और छह क्रू सदस्य सवार थे, जो 39 मिनट बाद ईंधन भरने के बाद काठमांडू के लिए रवाना हुआ।