वाराणसी: दशाश्वमेध घाट पर शहीदों की स्मृति में आकाशदीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम

वाराणसी के दशाश्वमेध घाट पर गंगा सेवा निधि द्वारा शहीदों की स्मृति में आकाशदीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह परंपरा पिछले 27 वर्षों से कार्तिक मास में चल रही है और इसका समापन 24 नवंबर को देव दीपावली पर होगा।