वाराणसी: नमो घाट पर 25 अक्तूबर को एयर शो की तैयारियां तेज

वाराणसी के नमो घाट पर 25 अक्तूबर को भारतीय वायुसेना की 94वीं वर्षगांठ के अवसर पर एयर शो आयोजित होगा। सुरक्षा के पुख्ता इंतजामों के तहत घाट को अति संवेदनशील घोषित कर दिया गया है और आम लोगों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है।