वाराणसी ने प्रदेश स्तरीय जूनियर बालक एथलेटिक्स प्रतियोगिता में 22 पदक जीते
वाराणसी, 01 नवंबर। सिगरा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में संपन्न हुई प्रदेश स्तरीय जूनियर बालक एथलेटिक्स प्रतियोगिता में वाराणसी ने 22 पदक जीतकर चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया। प्रतियोगिता में विभिन्न जिलों के खिलाड़ियों ने भी भाग लिया।