वाराणसी: डीआरएम आशीष जैन ने सैदपुर इलेक्ट्रिक लोको शेड का निरीक्षण किया
वाराणसी मंडल के मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन ने रविवार को सैदपुर भीतरी रेलवे स्टेशन स्थित इलेक्ट्रिक लोको शेड का निरीक्षण किया। उन्होंने इलेक्ट्रिक इंजनों के रखरखाव, तकनीकी जांच और सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।