वाराणसी: महाश्मशान और घाटों पर मिट्टी और सिल्ट जमा, सफाई की मांग
वाराणसी में महाश्मशान में आठ फीट मिट्टी जमा होने से कालरात्रि पूजन पर संकट है। वहीं, गंगा का जलस्तर घटने से घाटों पर सिल्ट और कीचड़ जमा हो गया है, जिससे श्रद्धालुओं को परेशानी हो रही है। नगर निगम से सफाई की मांग की जा रही है।