वाराणसी: अवैध पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, दो मकान ढहे, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल

वाराणसी के सारनाथ स्थित पैगंबरपुर में अवैध पटाखा फैक्ट्री में गुरुवार शाम विस्फोट हुआ, जिससे दो मंजिला मकान ढह गया। इस हादसे में मां चांदनी बेगम और उसके बेटे आदिल गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जबकि राजू खान और उसकी मां मौके से फरार हो गए।