वाराणसी: SBI बैंक में ग्राहक की रिवॉल्वर से महिला कर्मचारी घायल

वाराणसी के शिवपुर स्थित भारतीय स्टेट बैंक में शुक्रवार को एक ग्राहक की लाइसेंसी रिवॉल्वर से गोली चलने से महिला संविदा कर्मचारी अनुराधा त्रिपाठी घायल हो गईं। गोली उनके दाहिने पैर में लगी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।